Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

भाजपा नेता सिकरवार ने थामा कांग्रेस का हाथ; कमलनाथ ने बीजेपी पर साधा निशाना बोले- प्रदेश में प्रजातंत्र को खरीदकर जनादेश का किया अपमान


मध्यप्रदेश में प्रजातंत्र को खरीदा गया है, यह एक शर्मनाक कृत्य है जो भाजपा ने सत्ता के सौदागरों के साथ बोली लगाकर खरीदा है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज ग्वालियर-चंबल संभाग के कद्दावर भाजपा नेता सतीश सिकरवार और उनके साथ आए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आपने सच्चाई को पहचाना है और सच का साथ देने का निर्णय लिया है, यह प्रदेश और लोकतंत्र के हित में बड़ा निर्णय है।
पूर्व मुख्यमंत्री नेसतीश सिकरवार के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब कांग्रेस में महलों का दखल खत्म हो गया है। अब कांग्रेस में कोई महल नहीं है, आप सभी लोग आज कमलनाथ के घर में आए है। आप सभी आज से कांग्रेस पार्टी के परिवार से जुड़ गए हैं। नाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता भी सच्चाई को जान चुकी है। समय आने पर वह जनादेश का अपमान करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को धोखा देकर बिकने वाले को व खरीदने वालों को इस प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button