सबका होगा अंतिम संस्कार, फिर एक बार मोदी सरकार पर बुरी तरह भड़के बॉलीवुड एक्टर

अपनी बेबाक राय को बेधड़ सोशल मीडिया पर रखने वाले एक्टर कमाल आर खान ने केंद्र सरकार पर भड़के हुए कहा कि सेंट्रल गवर्नमेंट की ये जिम्मेदारी बनती है कि…
बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान उर्फ केआरके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें वह मोदी सरकार के खिलाफ बोलते दिखे। अपनी बेबाक राय को बेधड़ सोशल मीडिया पर रखने वाले एक्टर कमाल आर खान ने केंद्र सरकार पर भड़के हुए कहा कि सेंट्रल गवर्नमेंट की ये जिम्मेदारी बनती है कि देश भर में वह ऑक्सिजन की सप्लाई पहुंचाएं। अगर लोग अस्पतालों में ऑक्सिजन की कमी से मर रहे हैं तो आप लोग समझ सकते हैं कि इस बात का जिम्मेदार कौन है?
केआरके ने एक और पोस्ट किया जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के बैनर वाली एक फोटो शेयर की जिसमें लिखा था- ‘अच्छे दिन आने वाले हैं, अब की बार मोदी सरकार।’ इस पोस्ट पर कैप्शन के साथ एक्टर ने तंज कसते हुए लिखा-सबका होगा अंतिम संस्कार, बस फिर एक बार मोदी सरकार।’
कमाल ने एक पोस्ट और किया जिसमें उन्होंने लिखा- ‘लोगों को अब ये सीधा सवाल पूछना चाहिए कि अगर हम हमारे देश और सिपाहियों को प्यार करत हैं तो हम आपको वोट क्यों करेंगे? आप देश नहीं हैं ना ही सोल्जर हैं। यहां तक कि आपके राज्य के लोग भी सैनिक बनना पसंद नहीं करते हैं!’
केआरके यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा-दुनिया में आज तक जितने भी तानाशाह हुए हैं उनमें से किसी ने भी, किसी भी क़ौम का भला नहीं किया है! हर एक तानाशाह ने सिर्फ़ एक क़ौम का इस्तेमाल करके जनता पर राज किया है! तानाशाह पहले एक समुदाय को निशाना बनाता है, उनसे निपटने के बाद दूसरे और तीसरे की तरफ जाता है! उसको सिर्फ़ Power से प्यार होता है!
अपने अगले पोस्ट में केआरके ने कहा- मुझे अब किसी भी हादसे पर अफसोस नहीं होता। क्योंकि मुझे लगता है कि हम लोग ये सब डिजर्व करते हैं। हम इन रूल्स को अंधों की तरह फॉलो करते हैं और इनको वोट करते हैं। जब हमारे साथ ऐसा कुछ होता है तब हमें समझ आता है और दर्द महसूस होता है। हम लोगों को दूसरों के लिए भी ये दर्द महसूस नहीं होता। ऐसे लोगों के लिए वोट न करना ही ठीक है, हमें खुद को वोट देने से रोकना चाहिए, जो हमैें मजहब के नाम पर बेवकूफ बनाते हैं।




