Breaking Newsअन्य खबरेंराज्य

किसान आंदोलन के बाद मंत्री कमलेश्‍वर ने साधा शिवराज पर निशाना


रीवा। भाजपा और कांग्रेस द्वारा एक दूसरे को किसान विरोधी बताकर सोमवार को किए गए आंदोलन के बाद मंगलवार को प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। वह अनर्गल आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने व जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं। कमलेश्वर पटेल सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
क्या कहा था पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने
उल्‍लेखनीय है कि सोमवार को किसान आक्रोश आंदोलन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के कर्जमाफी के मुद्दे पर मध्‍यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को चारों तरफ से फेल होना करार दिया था। शिवराज ने मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके मंत्रियों को निशाने पर लेते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि दोनों ही तंत्र गरीब और किसानों के लिए न्याय पूर्ण काम करें अन्यथा यह आंदोलन बढ़ेगा।
मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि उस मुद्दे पर कोई बातचीत को तैयार नहीं
मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि मुझे पता चला है कि रीवा प्रवास के दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह एवं भाजपा के लोग पटना गांव में जाकर किसान द्वारा की गई आत्महत्या को कर्ज से जोड़ कर बता रहे हैं लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि 15 वर्षों में भाजपा शासनकाल में पूरे प्रदेश में 21000 किसानों ने आत्महत्या की है। उस मुद्दे पर न तो शिवराज सिंह या फिर संगठन का कोई भी व्यक्ति बात करने को तैयार नहीं है।

Related Articles

Back to top button