Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह बोले- मजबूर नहीं, मजबूत बनकर काम करें मुख्यमंत्री


भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मेरा मुख्यमंत्री कमलनाथ को संदेश है कि आप मजबूत मुख्यमंत्री बनकर काम करें, मजबूर बनकर नहीं। हम तो चाहते हैं कि सरकार पांच साल चले, लेकिन कब तक चलेगी पता नहीं, क्योंकि जमीन पर कहीं काम दिख नहीं रहे हैं। दिग्विजय सिंह के भाई के बयान का वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया ट्वीट किया है।
उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार बचाने के प्रयास चल रहे थे, अब सरकार चलाने के प्रयास होने चाहिए। सिंह गुना में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि प्रदेश में पिछले दस महीने में कोई विशेष काम नहीं हुए हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब लक्ष्मण सिंह ने सरकार पर निशाना साधा है। इससे पहले कर्जमाफी को लेकर उन्होंने बयान दिया था, जिससे बवाल मच चुका है। सिंह ने कहा कि शासन व्यस्त है प्रभारी मंत्रियों को खुश करने में। जिला योजना समिति की बैठक होती है मेरी कुर्सी नहीं लगाई जाती, क्योंकि में जनता के मुद्दे उठाता हूं। लगती है तो मेरी कुर्सी पर एक अनजान व्यक्ति ग्वालियर का आकर बैठता है।

Related Articles

Back to top button