Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

राजधानी में कोल्ड डे, MP के 10 जिलों में हल्का कोहरा रहने की संभावना


भोपाल। प्रदेशभर में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ रही हैं तो कहीं ठंड का असर बरकरार है। इस बीच शुक्रवार देर शाम उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके असर से भोपाल जिले में शनिवार को कोल्ड डे रहा। वहीं पिछले 24 घंटे में जबलपुर, शहडोल व होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई। शेष संभागों का मौसम शुष्क रहा। रीवा, सागर, होशंगाबाद व इंदौर संभागों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रीवा में रिकॉर्ड हुआ
प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रीवा में रिकॉर्ड हुआ। इधर, राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकत तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। इसलिए मौसम विभाग ने भोपाल में कोड डे घोषित किया है।
सिवनी, मंडला व बालाघाट जिले में हल्की गरज चमक के साथ बौछारों की संभावना
मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार 24 घंटे में सिवनी, मंडला व बालाघाट जिले में हल्की गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
हल्‍की बारिश का दौर जारी, इन जिलों में कोहरे की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, श्योपुरकलां, भिंड, मुरैना में हल्का कोहरा भी छाने की संभावना है। इधर, प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
चार महानगरों का तापमान
शहर–अधिकतम तापमान–न्यूनतम तापमान
भोपाल–22.3–10.2
इंदौर–22.4–10.5
ग्वालियर–22.2–7.2
जबलपुर–22.6–10.2

Related Articles

Back to top button