देश में कोरोना / अब तक 295 से ज्यादा की जान गई; इनमें से 65% मौतें केवल 10 शहरों में, 45% संक्रमित मरीज भी यहीं से


नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। 30 जनवरी को पहला मामला सामने आया था। इसके बाद से 29 फरवरी तक सिर्फ 3 संक्रमित थे। मार्च के पहले हफ्ते में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी। अब 26 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों के 470 से ज्यादा जिले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अभी तक देश में 8 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले और 295 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि देश में कोरोना के 45% मरीज केवल 10 शहरों में हैं। संक्रमितों में मुंबई टॉप पर हैं। अब तक हुई मौतों में 65% मृतक इन्हीं 10 शहरों के थे।
टॉप-10 शहर जहां संक्रमण के सबसे ज्यादा केस
शहर संक्रमितों की संख्या
मुंबई (महाराष्ट्र) 1218
साउथ दिल्ली 701
जयपुर 281
पुणे 258
इंदौर 235
अहमदाबाद 228
चेन्नई (तमिलनाडु) 201
कासरगोड (केरल) 164
ठाणे (महाराष्ट्र) 149
भोपाल (मध्य प्रदेश) 116
कुल संक्रमित 3551*
देश में कुल संक्रमित 8000*
इन 11 शहरों में सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर मृतकों की संख्या
मुंबई 75
इंदौर 30
पुणे 29
नई दिल्ली 12
हैदराबाद 09
ठाणे 08
अहमदाबाद 07
चेन्नई 07
उज्जैन
05
जयपुर और सूरत
04-04
कुल मौतें
190*
देश में कुल मौतें
296*
(नोट : संक्रमितों व मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इन आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।)
11 मार्च को देश में पहली मौत हुई थी। तब से लेकर 10 अप्रैल तक के आंकड़े।



