Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

कमलनाथ के बचाव में उतरे दिग्गी , BJP से पूछा यह सवाल


भोपाल: एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के शिवराज सरकार में महिला बाल विकास मंत्री और डबरा से बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी को आईटम कहने पर मचा बवाल मचा हुआ है, BJP और BSP जमकर विरोध में उतर आई है वही कांग्रेस के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कमलनाथ के समर्थन में कूद पड़े है।उन्होंने ट्वीट कर BJP पर जमकर हमले किए है।
दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा है कि कमलनाथ जी ने किस संदर्भ में इमरती देवी जी को “Item” कहा मैं नहीं जानता। लेकिन विरोध में भाजपा ने मौन रखने का निर्णय समझ से परे है। जब हाथरस में दलित युवती का बलात्कार हुआ तब भाजपा द्वारा एक शब्द इस घटना के ख़िलाफ़ में क्यों नहीं निकला? मामा मदारी का रोल ना करो नाटक नौटंकी बंद करो।
वही दूसरे ट्वीट में कैबिनेट मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चरणों में सिर रखने को लेकर दिग्विजय ने लिखा है कि पैरों में गिरे आदमी को कैमरे के सामने बुला कर फिर पैरों में गिराया। ये आदमी पैरों में गिरा और शिवराज नज़रों में गिरा!
कमलनाथ के बयान से खड़ा हुआ है सारा बवाल
दरअसल, रविवार को कमलनाथ डबरा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने इमरती देवी पर तंज कसते हुए कहा कि आप तो उसे मुझसे ज्यादा पहचानते है, आपको मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ये क्या आईटम है। इतना कहते ही कमलनाथ मुस्कुराए तो जनता ने भी तालियां के साथ ठहाके लगाना शुरु कर दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल खड़ा हो गया है। भाजपा के साथ BSP और दलित समाज भी विरोध में उतर आया है।भाजपा ने कमलनाथ ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है।
विवाद के बाद बैकफूट पर कमलनाथ – बयान पर बवाल बचने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस बैकफूट पर आ गई है और सफाई दे रही है। कमलनाथ ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि हां मैंने आइटम कहा है क्योंकि यह कोई असम्मानजनक शब्द नहीं है। मैं भी आइटम हूं आप भी आइटम है और इस अर्थ में हम सभी आइटम है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में कार्यसूची को आइटम नंबर लिखा जाता है, पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भी आइटम नंबर लिखा जाता है। क्या यह असम्मानजनक है?शिवराज जी अभी चुनाव में 15 दिन बचे और आप इतने हताश हो गए हैं कि आप शब्दों के अर्थ बदल कर चुनाव जीतना चाहते हैं।
बयान से इमरती देवी आहत – कमलनाथ के बयान से आहत महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने पलटवार किया है। उनका कहना है कि कमलनाथ बंगाली है, महिलाओं का सम्मान करना वह क्या जाने। नवदुर्गा में जिस तरह से महिलाओं का सम्मान किया जाता है उसे कमलनाथ वाकिफ नहीं है । उल्टे जब से मुख्यमंत्री पद से वह हटे हैं तब से वह पागल हो गए हैं और वह कुछ भी अनाप-शनाप बक रहे हैं उनके इस बयान का जवाब तो जनता ही उन्हें देगी।अब इसमें हम क्या कह सकते हैं, कुछ भी नहीं कह सकते।

Related Articles

Back to top button