Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

दिल्ली हिंसा पर राहुल का सवाल:सरकार ने लोगों को लाल किले में जाने क्यों दिया, इसके पीछे गृह मंत्री का मकसद क्या था?


26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग लाल किले में घुसे, उन्हें रोका क्यों नहीं गया। इसके पीछे गृह मंत्री का क्या मकसद था? उन्हें इसका जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है। गृह मंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए, लेकिन वे ऐसा करेंगे नहीं।
राहुल गांधी ने कहा कि देश के सभी किसान अब तक इस कानून को पूरी तरह समझ नहीं पाए हैं। अगर वे इसे समझ गए, तो यह आंदोलन गांवों से शहरों तक और फिर पूरे देश में फैलेगा। उन्होंने कहा कि गरीब और गरीब हो गए हैं। अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री सिर्फ 4-5 लोगों के लिए काम कर रहे हैं। उनके लिए ही नोटबंदी की गई, GST लागू किया गया। इनके लिए ही किसानों को बदनाम किया जा रहा है।
सरकार किसानों को धमका रही
राहुल ने कहा कि तीनों कानूनों को समझने की जरुरत है। पहला- मंडी सिस्टम को खत्म कर देगा। दूसरा- इससे बड़े-बड़े बिजनेसमैनों को फायदा होगा। वे लाखों टन अनाज स्टोर कर सकते हैं। इससे किसानों को सही दाम नहीं मिलेगा। और तीसरा- किसान अपनी परेशानी कोर्ट नहीं ले जा सकता।
उन्होंने कहा कि इसी वजह से ही किसान बॉर्डर पर हैं। सरकार इनसे बात करने की बजाय उन्हें डरा-धमका रही है। किसानों को NIA केजरिए धमकाया जा रहा है। किसान महीनों से दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रह हैं। लाखों लोग यहां ऐसे ही नहीं आए, कुछ तो गलत हुआ है, तभी तो उन्होंने यह कदम उठाया।
राहुल बोले, ‘सरकार किसानों से उनका भविष्य छीनना चाहती है। किसान के घर में चोर घुस रहा है और प्रधानमंत्री उनकी मदद कर रहे हैं। ऐसे में किसान चुप नहीं बैठेंगे। उनके साथ अन्याय हुआ है। इसे ठीक किए बिना हालात नहीं सुधरने वाले। किसानों से जल्द से जल्द बात की जानी चाहिए।’
स्मृति ईरानी ने किया पलटवार
राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि ये हैरान करने वाली बात है कि राहुल गांधी को वे 300 घायल पुलिसकर्मी नहीं दिखे, जिन्हें उपद्रव में निशाना बनाया गया था। उनके लिए राहुल गांधी ने एक शब्द भी नहीं कहा। राहुल गांधी देश के लोगों के बीच एक वॉर कराना चाहते हैं। वे बोलते हैं कि अगर प्रधानमंत्री उनकी बातें नहीं सुनेंगे, तो शहर जल उठेगा। स्मृति ने राहुल पर लॉ एंड ऑर्डर ब्रेक करने का आरोप लगाया। कहा कि वे केवल हिंसा कराना चाहते हैं, इसीलिए उपद्रवियों का समर्थन करके देश को तोड़ने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button