पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, पीएम मोदी की रैली में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती, भाजपा का लहराया झंडा भाजपा में ली शपथ


रैली के दौरान बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती समेत अन्य हस्तियों के भी मंच मौजूद हैं।पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की थी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया है कि चुनावी रैली में लगभग दस लाख लोग शामिल हुए।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहा है। मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हो गए। पीएम मोदी यहां पर ज़ोरदार रैली की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यहां ब्रिगेड परेड मैदान में रविवार को होने वाली रैली में मिथुन चक्रवर्ती के शामिल होने की खबर से भाजपा समर्थकों में उत्साह है। चक्रवर्ती ने शनिवार शाम को यहां पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की थी।
रैली के लिए निकले तमाम भाजपा समर्थकों का कहना है कि उन्हें खुशी है कि मिथुन चक्रवर्ती रैली में शामिल हुए। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 27 मार्च से शुरू होगा जिसके लिए मोदी रैली करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया है कि चुनावी रैली में लगभग दस लाख लोग शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री की रविवार की रैली को भगवा दल द्वारा इस साल फरवरी में शुरू की गई ”परिवर्तन यात्रा” का समापन कार्यक्रम माना जा रहा है। भाजपा के एक नेता ने कहा, ” प्रधानमंत्री ब्रिगेड परेड मैदान में रैली के साथ ही चुनावी अभियान का बिगुल फूंका।”
राज्य में आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद रविवार को होने वाली रैली पश्चिम बंगाल में भाजपा का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा। भाजपा ने इस रैली को सफल बनाने के लिए भारी भीड़ जुटाने की योजना बनाई है। रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।



