Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

दमोह उपचुनाव में गाड़ी में मीले नोटों की सूचना पर क्लब हाउस पहुचें कांग्रेसियों ने किया हंगामा, कई गिरफ्तार

दमोह. दमोह में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले नोटों से भरी गाडी की जानकारी लगते ही कांग्रेसियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला दोपहर का श्याम कॉलोनी में संचालित क्लब हाउस के बाहर का बताया जा रहा है। कांग्रेसियों की शिकायत पर मौके पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गई है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं शुरू की गई है जिसको लेकर कांग्रेसी हंगामा कर रहे है।

वहीं पुलिस ने कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार जिस कार में नोटों के होने की जानकारी मिली थी वह कार नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह की बताई जा रही है फिलहाल अभी गाड़ी को खोला नहीं गया है इसलिए इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि कार में कितने रुपए रखे गए है।

Related Articles

Back to top button