Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

नई दिल्ली. देश के कुछ प्रदेशों में जहां मानसून ने दस्तक दे दी है। वही कुछ प्रदेशों 14 या 15 जून तक मानसून दस्तक देने की संभावना है। आईएमडी नेइसे लेकर भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मुंबई में शनिवार की सुबह तक पिछले 24 घंटे में भारी वर्षा हुई है। वर्षा की वजह से सेंन्ट्रल रेलवे ने दादर -कुर्ला के बीच लोकल ट्रेनों को निलंबित कर दियाहै। यहां ट्रैक् पर पानी भर जाने की वजह से सेवा सस्पेंड की गयी है। हालांकि बाकी रूट्स की ट्रेन सेवा बाधित नहीं हुई है।

मप्र के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

आईएमडी के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामनी के अनुसार, उत्तर भारत में मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में दक्षिण पश्चिमी मानसून 14 या 15 जूनतक दस्तक देगा। वहीं, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखण्डढ और बिहार में मानसून आ आ सकता है। कल से उत्तर और मध्यप्रदेश में भी मानसून के आने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में दक्षिण पश्चिम मानसून समय से 12 पहले आ रहा है। जबकि आमतौर पर यह 27 जून के पास आता था। इससे पहले वर्ष 2008 में भी मानसून 15 जून को दिल्ली पहुंचा था। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 6 जिलों में अतिभारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। जबकि 8 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Back to top button