रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, कई रूटों पर चलाई गई 34 ट्रेने


भोपाल: धीरे-धीरे कम हो रहे कोरोना आंकड़ों के साथ अब धीरे धीरे प्रदेश भी अनलॉक हो रहा है। ऐसे में काम काज के साथ साथ आवाजाही भी शुरु हो रही है। इसी कड़ी भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए 34 ट्रेनें शुरु करने जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा हेतु बांद्रा टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, सूरत आदि स्टेशनों से पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दानापुर, बरौनी सहित अन्य स्टेशनों के लिए वर्तमान में चलाई जा रही 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी की गई है। साथ ही रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा के दौरान सरकार के द्वारा कोविड-19 के लिए जारी किए गए बचाव और उसके रोकथाम हेतु दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।
ये ट्रेनें हो रही शुरु…
बांद्रा टर्मिनस, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, सूरत आदि स्टेशनों से पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दानापुर, बरौनी सहित अन्य स्टेशनों के लिए वर्तमान में चलाई जा रही 17 जोड़ी स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि की गई है।



