Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

CG Election 2018: अमित शाह ने जारी किया भाजपा का ‘अटल संकल्प-पत्र’

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को रायपुर में एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा का अटल संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में विकास के नए आयाम तय किए हैं।

अमित शाह ने एक बार फिर कांग्रेस पर माओवादियों के समर्थन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निर्दोषों को मारने में जिस पार्टी को क्रांति दिखाई पड़ती है, वह पार्टी कभी भी यहां के लोगों का भला नहीं कर सकती। हमें बच्चों को हाथों में कलम पकड़ाकर क्रांति नजर आती है। यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो एक बार फिर से नक्सलवाद अपने व्यापक रूप में उठ खड़ा होगा।

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद राज्य की सबसे बड़ी समस्या है और इसे समाप्त करने के लिए भाजपा सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। 15 वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में पावर हब के रूप में उभरा है। यहां सिमेंट उद्योग का विकास हुआ है और इस्पात संयंत्र के एक्सपांसन प्रोजेक्ट के जरिए देश भर में आर्थिक क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का स्र्तबा बढ़ा है।

शाह ने अपने वक्तव्य के दौरान 15 वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में चौथी बार डॉ रमन के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हम हार-जीत के लिए नहीं बल्कि नवा छत्तीसगढ़ के निर्मांण के लिए लड़ रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री रमन सिंह, पार्टी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, प्रेम प्रकाश पांडेय, अमर अग्रवाल सहित भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button