Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

इंदौर से उज्जैन की ओर बढ़ी भारत जोड़ो यात्रा, बुलेट के बाद साइकिल की सवारी करते नज़र आए राहुल गांधी, वतन के रखवालो के साथ भी की यात्रा

इंदौर से उज्जैन की ओर बढ़ी भारत जोड़ो यात्रा, बुलेट के बाद साइकिल की सवारी करते नज़र आए राहुल गांधी, वतन के रखवालो के साथ भी की यात्रा

राहुल गांधी की अगुवाई में सोमवार को सूर्योदय के बाद इंदौर से उज्जैन की ओर बढ़ा।यात्रा की शुरुआत इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे से हुई।यात्रा बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी।

इंदौरः मध्य प्रदेश में ”भारत जोड़ो यात्रा” के छठे दिन सैकड़ों पदयात्रियों का कारवां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में सोमवार को सूर्योदय के बाद इंदौर से उज्जैन की ओर बढ़ा। यात्रा की शुरुआत इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे से हुई। रास्ते में एक साइकिल सवार भी यात्रा में शामिल हुआ उसी दौरान राहुल गांधी भी साइकिल के पैडल मारते नजर आए। जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ पैदल यात्रा की यात्रा के दौरान आर्मी के मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव सेवा निर्वित अध्यक्ष वर्दी सोशल वेल्फर फाउंडेशन ने अपने समूह में तीनों सेनाओं के विभिन्न रेंक के भूतपुर्त सैनिक को भी शामिल किया साथ ही भारत जोड़ो यात्रा का इंदौर गणेश केप मार्किट में ज़बरदस्त स्वागत किया वही यात्रा के दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से बात की उनको सेना से जुड़े दस मुद्दों और भूतपुर्त सैनिकों के साथ जो कुछ किया जा रहा है उसे लेकर भूतपुर्त सैनिकों में काफी दुख और रोष हैं उनकी समस्याओं से अवगत भी कराया। पैदल यात्रा को विराम देने के बाद राहुल गांधी इससे पहले वे बुलेट की सवारी करते भी नजर आए थे।

कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी। इस कृषि प्रधान अंचल में आदिवासियों की बड़ी आबादी रहती है।

गांधी की अगुवाई वाली यात्रा महाराष्ट्र से गुजरने के बाद ”दक्षिण का द्वार” कहे जाने वाले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी। गुजरे छह दिनों में यह यात्रा मध्य प्रदेश में अपना आधे से ज्यादा सफर पूरा कर चुकी है। इस दौरान गांधी की अगुवाई में पदयात्रियों का कारवां बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों से गुजरा है।

विशेष संवाददाता, ज़ीशान मुजीब

Related Articles

Back to top button