Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

काम पर लौटे MP के आउटसोर्स बिजलीकर्मी:21 जनवरी से हड़ताल पर थे; ऊर्जा मंत्री के साथ करेंगे मीटिंग

काम पर लौटे MP के आउटसोर्स बिजलीकर्मी:21 जनवरी से हड़ताल पर थे; ऊर्जा मंत्री के साथ करेंगे मीटिंग

अपनी मांगों को लेकर 21 जनवरी से हड़ताल कर रहे मध्यप्रदेश के आउटसोर्स बिजलीकर्मी काम पर लौट आए हैं। शुक्रवार से उन्होंने काम शुरू कर दिया। वे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ मीटिंग करेंगे। हड़ताल पर जाने से बिजली कंपनी भी सख्त हो गया था और 15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही थी। नियमितिकरण समेत अन्य मांगों के समर्थन में हड़ताल की जा रही थी। आउटसोर्स के साथ तकनीकी कर्मचारी संगठन और विद्युत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ भी हड़ताल कर रहा था। उनके समर्थन में यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एवं इंजीनियर्स संगठन भी हड़ताल पर चला गया था। हालांकि, एक दिन के बाद ही समर्थन वापस ले लिया था।

हड़ताल से बिजली व्यवस्था पर पड़ रहा था असर
आउटसोर्स समेत अन्य कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बिजली सप्लाई व्यवस्था पर असर पड़ रहा था। भोपाल में तो कई इलाकों में बिजली सप्लाई बिगड़ गई थी। बारिश और तेज हवा चलने से कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रही थी।

इधर, कार्रवाई में जुटी थी कंपनी
कर्मचारियों की हड़ताल के बाद बिजली कंपनी ने भी सख्त रवैया अपना लिया था। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेशभर में आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाया जा रहा था। इधर, कर्मचारी संगठनों की ऊर्जा मंत्री से वार्ता भी चल रही थी। आखिरकार हड़ताल को स्थगित कर दिया गया। वे ऊर्जा मंत्री के साथ बैठक करेंगे और अपनी मांगें सामने रखेंगे।

Related Articles

Back to top button