बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने किया सुसाइड:ऑनलाइन जॉब से कर्ज में डूबा परिवार; कंपनी ने लैपटॉप हैक कर अश्लील वीडियो वायरल किए
बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने किया सुसाइड:ऑनलाइन जॉब से कर्ज में डूबा परिवार; कंपनी ने लैपटॉप हैक कर अश्लील वीडियो वायरल किए


भोपाल में ऑनलाइन ऐप के जाल में फंसे एक दंपती ने अपने दो बेटों को जहर देकर मार डाला, फिर सुसाइड कर लिया। गुरुवार को दंपती के शव घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों बेटों को जहर देने की आशंका है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कर्ज का जिक्र है।
रातीबड़ की शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा (38) कोलंबिया बेस्ड एक कंपनी में ऑनलाइन जॉब करते थे। भूपेंद्र पर काम का प्रेशर और लोन था। कंपनी ने उनका लैपटॉप हैक कर उसमें मिले कॉन्टेक्ट पर एडिटेड अश्लील वीडियो वायरल कर दिए थे। इससे परेशान भूपेंद्र ने अपनी पत्नी रितु (35) के साथ सुसाइड कर लिया। इससे पहले दो बेटों ऋतुराज (3) और ऋषिराज (9) को जहर दिया।
इस मामले में जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। 5 सदस्यीय एसआईटी में एडीशनल डीसीपी जोन – 1, एसीपी टीटी नगर , टीआई रातीबढ़ , टीआई टीटीनगर और सायबर क्राइम टीम के दो पुलिस अफसरों को शामिल किया गया है।
देर रात सेल्फी ली, फिर कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिला बच्चों को पिलाया
दंपती और दो बच्चों के शव उनके घर में मिले हैं। भूपेंद्र ने गुरुवार तड़के 4 बजे सेल्फी और सुसाइड नोट अपनी भतीजी को वाट्सएप किया था। ये उनकी आखिरी सेल्फी है।
दंपती और दो बच्चों के शव उनके घर में मिले हैं। भूपेंद्र ने गुरुवार तड़के 4 बजे सेल्फी और सुसाइड नोट अपनी भतीजी को वाट्सएप किया था। ये उनकी आखिरी सेल्फी है।
भूपेंद्र के बड़े भाई नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उसने दोनों बच्चों और पत्नी के साथ देर रात सेल्फी कैप्चर की थी। कोल्ड ड्रिंक (माजा) में सल्फास मिलाकर दोनों बच्चों को पिला दिया। इसके बाद भूपेंद्र और उसकी पत्नी रितु, बच्चों के पास ही बैठे रहे। जब उन्हें दोनों बच्चों की मौत होने की पुष्टि हो गई, तो भूपेंद्र ने दो दुपट्टे को आपस में बांधकर फंदा बनाया और एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि भूपेंद्र के घर से सल्फास के छह पैकेट मिले हैं।
सुबह 4 बजे भतीजी को वॉट्सऐप पर भेजा सुसाइड नोट
भूपेंद्र विश्वकर्मा ने गुरुवार तड़के 4 बजे अपनी भतीजी रिंकी विश्वकर्मा को वॉट्सऐप पर सुसाइड नोट भेजा था। साथ ही पत्नी और दोनों बच्चों के साथ सेल्फी खींचकर भी भेजी। इस फोटो का कैप्शन लिखा- यह मेरी आखिरी फोटो है। आज के बाद हम कभी नहीं दिखेंगे। इन फोटो और सुसाइड नोट को रिंकी ने सुबह 6 बजे देखा और परिजनों को सूचना दी। रिंकी, मंडीदीप स्थित एक धागा फैक्टरी में काम करती हैं।
भूपेंद्र और रितु ने रात में कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिलाकर दोनों बच्चों ऋषिराज और ऋतुराज को पिला दिया। वे दोनों बच्चों की मौत होने तक उनके पास ही बैठे रहे।
भूपेंद्र और रितु ने रात में कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिलाकर दोनों बच्चों ऋषिराज और ऋतुराज को पिला दिया। वे दोनों बच्चों की मौत होने तक उनके पास ही बैठे रहे।
सभी मोबाइल कॉन्टैक्ट्स को वीडियो भेजा- मृतक का भाई
पंकज विश्वकर्मा ने बताया, भूपेंद्र बड़े पिता के बेटे थे। उनके साथ साइबर क्राइम हुआ है। उनका मोबाइल और कंपनी से मिला लैपटॉप हैक कर लिया गया। मोबाइल में उनके जितने भी कॉन्टैक्ट नंबर थे, उन पर उनके एडिटेड अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए गए थे। धमकी देकर पैसों की डिमांड कर रहे थे। भैया ने 4 से 5 दिन पहले वॉट्सऐप स्टेटस भी डाला था कि मेरे द्वारा ये मैसेज नहीं किया जा रहा है। आप इसे इग्नोर करें।
दो तीन दिन पहले हमारी बात हुई। वे परेशान हो चुके थे। उनसे 17 लाख की डिमांड की गई। कहते थे कि इतने पैसे कहां से दूंगा। भैया ने बताया था कि उन्होंने तीनों बैंक अकाउंट खाली कर दिए। पूरा पैसा निकाल लिया। 7-8 जुलाई को साइबर सेल में शिकायत करने गए थे। साइबर सेल की ओर से उनका सिम और मोबाइल भी शायद एक्सचेंज करा दिया गया था।
दोनों बच्चों की मौत के बाद भूपेंद्र ने गुरुवार सुबह तड़के 4 बजे अपनी भतीजी को परिवार की सेल्फी और सुसाइड नोट भेजा। इसके बाद दोनों ने फांसी लगा ली।
दोनों बच्चों की मौत के बाद भूपेंद्र ने गुरुवार सुबह तड़के 4 बजे अपनी भतीजी को परिवार की सेल्फी और सुसाइड नोट भेजा। इसके बाद दोनों ने फांसी लगा ली।
चाची बोली- बहू ने बताया था 17 लाख रु. मांग रहे
भूपेंद्र की चाची लीला विश्वकर्मा ने बताया, ‘किसी को कुछ पता नहीं था। कल बहू ने मुझे बताया था कि कोई 17 लाख रुपए मांग रहा है। कह रहा है नहीं दिए तो घर बर्बाद कर देंगे। बहुत खुशहाल परिवार था। बड़ा बेटा ऋतुराज नीलबड़ स्थित शारदा विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा तीसरी में पढ़ता था। छोटा बेटा ऋषिराज की स्कूलिंग अभी शुरू नहीं हुई थी।’



