Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

एयर शो ऑफ भोपाल बड़ी झील पर आज हुआ फुल रोमांच, गरजेंगे 50 लड़ाकू विमान, दिखाया करतब

एयर शो ऑफ भोपाल बड़ी झील पर आज हुआ फुल रोमांच, गरजेंगे 50 लड़ाकू विमान, दिखाया करतब

भोपाल। भारतीय वायु सेना की 91वीं वर्षगांठ के मौके पर शनिवार को सुबह 10 बजे से होने वाले एयर शो के लिए शहर के लोगों में खासा उत्साह है। शो को देखने के लिए प्रदेश के अन्य शहरों से भी लोगों के आने का सिलसिला जारी है।

अकेले होटल लेकव्यू अशोका में एक दर्जन से अधिक लोगों ने रूम बुक कराए हैं। शनिवार को वीआईपी रोड से आम लोग नजारा देख सकेंगे। यहां दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। आम लोगों की सहुलियत को देखते हुए यहां साउंड सिस्टम लगाया गया है।

विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने बताया कि इस शो में आकाश गंगा भीम चिनूक, ध्वज तिरंगा चेतक किरण, रुद्रा, पृथ्वी, गजराज, बादल सुखोई, शमशेर जगुआर, तेजस, भारत वन, भारत टू, त्रिशूल, सारंग, सूर्यकिरण हॉक लड़ाकू विमान करतब दिखाएंगे। साथ ही एयर फोर्स के जवान बड़े तालाब पर स्काई डाइविंग करेंगे। सारंग हेलीकॉप्टरों का समूह भी हैरतअंगेज करतब दिखाएगा, जिसमें स्मोक और कलाबाजियां दर्शकों को रोमांचित कर देंगी। मुख्य कार्यक्रम बोट क्लब पर रखा गया है, जिसमें राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।

स्कूली बच्चों को आज मिलेगा मौका

शनिवार को स्कूलों की सरकारी छुट्टी नहीं है। लेकिन अधिकतर स्कूलों ने छु्ट‍्टी के मैसेज पेरेंट्स को भेजे हैं। ऐसे में स्कूली बच्चे भी भारी तादाद में आने की उम्मीद है। इंदौर से परिवार सहित आए अशोक त्रिपाठी ने बताया कि एयर शो को देखने के लिए परिवार के सभी लोग आए हैं। होटल अशोका लेकव्यू में रूम भी लिया है।

ऊंची इमारतों से एयर शो देखने की तैयारी

शनिवार को बोट क्लब पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए लोगों ने श्यामला हिल्स और तालाब किनारे ऊंची इमारतों और होटलों की छतों से एयर शो देखने की व्यवस्था की है। वन विहार रोड स्थित लेक व्यू रंजीत के ऑनर तेजकुल पाल सिंह ने भी अपने परिचितों को दो घंटे के लिए होटल की छत से एयर शो देखने की अनुमति दी है।

इंतजाम देखने सेना की टीम आई

एयर फॉर्मेशन सिग्नल रेजिमेंट, इलाहाबाद की 15 सदस्यीय टीम ने लेक व्यू रोड पर विंड एन वेव्स रेस्टोरेंट परिसर में तीन केबिन बनाए हैं। केबिनों का उपयोग कमेंट्री, रेडियो सिग्नलिंग और संचार नेटवर्क के लिए किया जाएगा?

Related Articles

Back to top button