Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

MP Election Results 2023: भाजपा की जीत पर राजधानी भोपाल में जश्‍न, कांग्रेस खेमे में सन्‍नाटा

MP Election Results 2023: भाजपा की जीत पर राजधानी भोपाल में जश्‍न, कांग्रेस खेमे में सन्‍नाटा

MP Election Results 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।

प्रारंभिक रुझानों के अनुसार अब यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य में भाजपा की सरकार ही बनेगी।

स्थिति स्पष्ट होते ही भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना आरंभ कर दिया है। जैसे-जैसे भाजपा की स्थिति मजबूत होती गई और पार्टी ने रुझानों के अनुसार स्पष्ट बहुमत के आंकड़े का छू लिया वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी कार्यालय पहुंचना आरंभ हो गया था। कार्यकर्ता ढोल ढमाकों के बीच नाच-गाकर एकदूसरे को मिठाई खिला रहे थे।

दूसरी ओर कांग्रेस का यह हाल है कि उसके बड़े नेता अब परिदृश्य से गायब हो गए हैं और कुछ भी कहने से बच रहे हैं। कांग्रेस को दरअसल मप्र में इतनी बुरी पराजय की उम्मीद नहीं थी।

Related Articles

Back to top button