Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

हिमाचल में रविवार से शुरू होगा श्री रेणुका जी मेला

 

नाहन: हिमाचल प्रदेश में रेणुका झील के तट पर छह दिन चलने वाले ‘श्री रेणुका जी मेले’ की शुरूआत रविवार को होगी। इस दिन भगवान परशुराम की पालकी जामू कोटि गांव स्थित प्राचीन मंदिर से यहां पहुंचेगी। रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष और उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर मेले का उद्घाटन करेंगे और वह सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि मेले के समापन पर 23 नवंबर को कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि यह मेला भगवान परशुराम और उनकी मां भगवती रेणुका जी के मिलन का प्रतीक है। इस मेले से सिरमौर जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का पता चलता है।

इस मेले में हिमाचल के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के श्रद्धालु भी शिरकत करेंगे। परंपरा के अनुसार ‘देवप्रबोधनी एकादशी’ की शाम को मेले की शुरूआत होगी और रेणुका जी झील में ‘पूर्णिमा स्रान’ के बाद इसका समापन होगा।

 

Related Articles

Back to top button