सीएम डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक में कहा- जल्द होगा विभागों का बंटवारा, इसके बाद पूरी ज़िम्मेदारी के साथ काम करने में जुट जाएं
सीएम डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक में कहा- जल्द होगा विभागों का बंटवारा, इसके बाद पूरी ज़िम्मेदारी के साथ काम करने में जुट जाएं


भोपाल। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मोहन कैबिनेट की पहली बैठक मंत्रालय में हुई।बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सभी वरिष्ठ और अनुभवी हैं। हमें मिलकर काम करना है।
संकल्प पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है। अधिकारियों को संकल्प पत्र की प्रक्रिया की जा चुकी है और सबसे कार्य योजना बनाने के लिए दे दिया है।
जिन घोषणाओं के लिए अतिरिक्त राशि की आवश्यकता नहीं है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए कहा है, विभागों का आवंटन भी शीघ्र हो जाएगा। इसके बाद सभी पूरी ताकत के साथ उसे पूर्ण करने में जुट जाएं। लोकसभा चुनाव का समय पास आ गया है, हमें पूरी ताकत से जुटना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है, सभी इसमें जुटें।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ BRTS भोपाल एवं VIP रोड भोपाल के चौड़ीकरण के संबंध में भी बैठक की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसमें मंत्रियों का अधिकारियों से परिचय कराया गया। 18 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक से पहले सुबह सीएम मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।
अगले साल 2024 मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है, ऐसे में नई सरकार के पास काम करने के लिए अब केवल दो महीने का समय है। भाजपा के संकल्प पत्र की घोषणाओं को पूरा किया जाएगा।
मध्य प्रदेश में डिप्टी सीएम
1 – जगदीश देवड़ा
2 – राजेंद्र शुक्ला
मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री
1 – कैलाश विजयवर्गीय
2 – प्रहलाद सिंह पटेल
3 – कुंवर विजय शाह
4 – राकेश सिंह
5 – करण सिंह वर्मा
6 – राव उदय प्रताप सिंह
7 – संपतिया उइके
8 – तुलसी सिलावट
9 – एंदल सिंह कंसाना
10 – निर्मला भूरिया
11 – गोविंद सिंह राजपूत
12 – विश्वास सारंग
13 – नारायण सिंह कुशवाह
14 – नागर सिंह चौहान
15 – प्रद्युम्न सिंह तोमर
16 – राकेश शुक्ला
17 – चैतन्य काश्यप
18 – इंदर सिंह परमार
मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
1 – कृष्णा गौर
2 – धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी
3 – दिलीप जायसवाल
4 – गौतम टेटवाल
5 – नारायण सिंह पंवार
6 – लखन पटेल
मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री
1 – नरेंद्र शिवाजी पटेल
2 – प्रतिमा बागरी
3 – दिलीप अहिरवार
4 – राधा सिंह



