अंतिम चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी जाएंगे कन्याकुमारी, विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर कर सकते है ध्यान
अंतिम चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी जाएंगे कन्याकुमारी, विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर कर सकते है ध्यान


PM Modi Meditation: एक जून को होने वाले अंतिम चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी 30 मई की रात कन्याकुमारी पहुंचेंगे।इसके बाद वे विवेकानंद रॉक मेमोरियल जा सकते हैं।
31 मई को पूरे दिन वे रॉक मेमोरियल पर ध्यान कर सकते हैं।
– चुनाव नतीजे से पहले इंडिया गठबंधन का महाजुटान, आगे की रणनीति के लिए तय हो सकता है एजेंडा
एक जून को अंतिम चरण का मतदान
एक जून को लोक सभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होना है। इससे पहले 30 मई गुरुवार को पीएम मोदी सुबह 11 बजे पंजाब के होशियारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद उनका तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम है जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। पीएम के आधिकारिक कार्यक्रम में 31 मई और एक जून का कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि 2019 लोक सभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के समय पीएम मोदी केदारनाथ गए थे जहां उन्होंने रुद्र गुफा में ध्यान किया था।



