Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

मोदी सरकार 3.0 में इन केंद्रीय मंत्रियों को मिला पुराना मंत्रालय, अमित शाह समेत लिस्ट में शामिल हैं ये बड़े नाम

मोदी सरकार 3.0 में इन केंद्रीय मंत्रियों को मिला पुराना मंत्रालय, अमित शाह समेत लिस्ट में शामिल हैं ये बड़े नाम

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में किस मंत्री के हिस्से में कौन-सा डिपार्टमेंट आया है, अब इस पर से पर्दा उठ चुका है. नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के मंत्रियों के उनके विभाग बांट दिए गए हैं.

मोदी 3.0 कैबिनेट में कई ऐसे मंत्रालय हैं जिनमें कोई फेरबदल नहीं किया गया है. राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, एस. जयशंकर और अन्य मंत्रियों को उनके पुराने मंत्रालय ही रिपीट कराए गए हैं. चलिए आपको बताते हैं कि मोदी 3.0 कैबिनेट में वो कौन से मंत्रालय हैं, जिनमें कोई फेरबदल नहीं हुआ.
मोदी 3.0 में इन मंत्रालयों में नहीं हुआ कोई फेरबदल-

राजनाथ सिंह को फ‍िर से रक्षा मंत्री बनाया गया है. लखनऊ से लगातार सांसद बनते आ रहे इस नेता को एक बार फिर रक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.

मोदी 3.0 कैबिनेट में भी निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय का पद संभालेंगी.

इसके अलावा विदेश मंत्रालय एक बार फ‍िर एस. जयशंकर के पास होगा.
प्रधानमंत्री ने एक बार फ‍िर से नितिन गडकरी पर भरोसा जताया है, उन्‍होंने फ‍िर से सड़क परिवहन मंत्रालय मिला है.

वहीं अश्विनी वैष्णव एक बार फिर से रेलवे विभाग को देखेंगे साथ ही वह एक नए मंत्रांलय (सूचना व प्रसारण) की कमान भी संभालेंगे.

धर्मन्द्र प्रधान को फ‍िर से शिक्षा मंत्री बनाया गया है.

Related Articles

Back to top button