Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

1800 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री पर कांग्रेस ने किया हमला, तो BJP अध्यक्ष शर्मा ने ऐसे दिया जवाब

1800 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री पर कांग्रेस ने किया हमला, तो BJP अध्यक्ष शर्मा ने ऐसे दिया जवाब

मध्यप्रदेश के भोपाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी कार्यालय में सोमवार को प्रेसवार्ता की. इस बीच शर्मा ने 1800 करोड़ रुपये की MD ड्रग्स पर की गई कार्रवाई और सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी.

शर्मा ने कहा कि सदस्यता के अभियान में कई प्रकार के लोग मिस्ड कॉल के आधार पर पार्टी की सदस्यता ली है.

“ऐसे सदस्यों को स्क्रूटनी में बाहर करेंगे”

उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं, जो सदस्यता अभियान के दौरान जुड़ गए होंगे. इनको हम स्कूटनी में बाहर करेंगे. कभी कोई मार्केट से पट्टा लेकर गले में डाल लेता है. कोई पॉलिटिकल लीडर के साथ फोटो खिंचवा लेता है.
यह हमको ध्यान रखना चाहिए कि जो फोटो खिंचवा रहा है वह कौन है? मैं देख रहा था कांग्रेस नेताओं के बयान और सोशल मीडिया पोस्ट को. शनिवार को इतनी बड़ी घटना हुई. बड़ी सफलता पुलिस को मिली.

“आप एमपी पुलिस का मनोबल तोड़ रहे हैं”

कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, झूठ और छल कपट की राजनीति कर आप मप्र को बदनाम करना चाहते हैं.
आप सत्ता में नहीं हैं, इसलिए मप्र को बदनाम करना चाहते हैं. गुजरात ATS ने मप्र को नहीं बताया यह आपसे किसने कहा? मप्र का अपमान करने का काम कांग्रेस कर रही है. पुलिस का मनोबल कम करने का काम कर रही है. यह संभव है क्या? किसी दूसरे राज्य की पुलिस आए और मप्र की पुलिस को बताए नहीं.आप एमपी पुलिस का मनोबल तोड़ रहे हैं.

“जिसका फोटो वायरल हो रहा, उसका बीजेपी से कोई संबंध नहीं”

मैं बीजेपी अध्यक्ष होने के नाते से कहना चाहता हूं, जिस व्यक्ति का फोटो आप वायरल कर रहे हैं, उसका बीजेपी से कोई नाता नहीं है. बीजेपी अध्यक्ष बोले यह ऑपरेशन आपको पता नहीं चला जीतू पटवारी जी, नहीं तो आज क्या हो जाता?
जगदीश देवड़ा जी गंभीर राजनेता हैं, मैं प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष हूं. मैं कहता हूं, उस व्यक्ति का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है. इस प्रकार के लोग फोटो खिंचवाने में सफल हो जाते हैं.

Related Articles

Back to top button