Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

पवन कल्याण की केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात, आंध्र प्रदेश की कृषि और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

पवन कल्याण की केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात, आंध्र प्रदेश की कृषि और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: पवन कल्याण की केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात, आंध्र प्रदेश की कृषि और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा – आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

यह बैठक नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में हुई, जहां राज्य के कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश की जनता और उनके हितों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने राज्य को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर कृषि और ग्रामीण विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

श्री पवन कल्याण ने केंद्रीय मंत्री को आंध्र प्रदेश आने का निमंत्रण दिया, जिसे श्री चौहान ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।

इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। यह बैठक केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगी।

Related Articles

Back to top button