Budget 2025 LIVE: मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ा तोहफा, 12 लाख की कमाई का नहीं देना होगा टैक्स
Budget 2025 LIVE: मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ा तोहफा, 12 लाख की कमाई का नहीं देना होगा टैक्स


Union Budget 2025-26 Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट और अपना 8वां बजट पेश कर रही हैं। विकसित भारत के संकल्प का स्वर्णिम बजट पेश कर रही वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण।
शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और किसानों के लिए कई अवसर पैदा किए। वित्त मंत्री ने डेयरी और फिशरी फार्मर्स के लोन की सीमा बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके अलावा एमएसएमई सेक्टर का क्रेडिट कवर बढ़ाने का भी ऐलान किया गया है। इससे पहले वह छह पूर्णकालिक और दो अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हैं।
Budget 2025 LIVE :
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की प्रमुख प्रस्तुतियां:-
चार साल तक अपडेटेड रिटर्न भर सकेंगे बुजुर्ग वित्त मंत्री ने बुजुर्गों के लिए बड़ा एलान किया। चार साल तक अपडेटेड रिटर्न भर सकेंगे बुजुर्ग। ग्रामीण भारत में इंडिया पोस्ट को बेहतर किया जाएगा ग्रामीण भारत में इंडिया पोस्ट को बेहतर करने के लिए इन सेवाओं के दायरे में विस्तार होगा
ग्रामीण सामुदायिक केंद्र का एकीकरण संस्थागत लेखा सेवाएं डीबीटी, नकद और ईएमआई की सुविधा सूक्ष्म उद्यमों के लिए ऋण सुविधा
TDS की कटौती की दरों और सीमा को कम किया गया वित्त मंत्री ने कहा कि मैं टीडीएस की कटौती की दरों और सीमा को कम करके टीडीएस को युक्तिसंगत बनाने का प्रस्ताव करता हूं। इसके अलावा, बेहतर स्पष्टता और एकरूपता के लिए कर कटौती के लिए सीमा राशि बढ़ाई जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज पर टीडीएस की सीमा को वर्तमान 50,000 रुपये से दोगुना करके 1 लाख रुपये किया जा रहा है।12 लाख आय तक कोई टैक्स नहीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मिडिल क्लास के लिए बड़ा ऐलान किया। अब 12 लाख आय तक कोई टैक्स नहीं लगेगा।बजट में सीनियर सिटीजन को बड़ी राहत
ITR और टीडीएस की सीमा बढ़ाई गई। टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 10 लाख की गई। टैक्स डिडक्शन में बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है, चार साल तक रिटर्न भर सकेंगे। सीनियर सिटीजन को टैक्स पर छूट दोगुनी की गई। छूट को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख किया गया।
क्या- क्या सस्ता होगा?
बुनकरों के बुने कपड़े सस्ते होंगे। चमड़े से बने सामान सस्ते होंगे। समुद्री उत्पाद पर कस्टम ड्यूटी 30 से घटाकर 5 प्रतिशत की गई। फ्रोजन फिश पेस्ट पर कस्टम ड्यूटी 15 से घटाकर 5 की गई।
क्या- क्या सस्ता होगा?
जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होंगी। कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी। LED-LCD टीवी के दाम घटेंगे। इन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी घटाई गई। लिथियम आयन बैट्री सस्ती होगी। EV और मोबाइल की बैट्री सस्ती होगी।
बुजुर्गों के लिए बड़ा एलान, आयकर में छूट की घोषणा
बुजुर्गों के लिए आयकर में छूट का एलान किया गया है। TDS की सीमा 10 लाख की गई।
कपड़े का सामान सस्ता होगा
वित्त मंत्री ने कपड़े का सामान सस्ता होने का एलान किया।
EV बाइक-स्कूटी होगी सस्ती, लिथियम आयन बैट्री के दाम घटेंगे
लिथियम आयन बैट्री के दाम घटेंगे, इससे EV बाइक-स्कूटी के दाम कम होने की उम्मीद है। बैट्री के दाम कम होने से मोबाइल के दाम भी कम होंगे।
LED और LCD टीवी सस्ते होंगे
वित्त मंत्री ने एलान किया कि LED और LCD टीवी सस्ते होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5 फीसद करेगी।
मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलान किया कि मेडिकल उपकरण सस्ते होंगे। घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए 37 दवाओं को छूट भी दी गई है।
6 जीवन रक्षक दवाएं होंगी सस्ती
6 जीवन रक्षक दवाएं होंगी सस्ती। सरकार कई दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाएगी।
बीमा क्षेत्र के लिए बड़ा एलान, 100 फीसद FDI को मंजूरी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीमा क्षेत्र के लिए बड़ा एलान किया है। उन्होंने 100 फीसद FDI को मंजूरी देने की बात कही।
नए इनकम टैक्स बिल का एलान
वित्त मंत्री ने नए इनकम टैक्स बिल का एलान किया है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले हफ्ते बिल लाया जाएगा। टैक्स पेयर्स की सुविधा के लिए इसे लाया जा रहा है।
मेडिकल टूरिज्म के लिए आसान वीजा
वित्त मंत्री ने कहा कि मेडिकल टूरिज्म के लिए आसान वीजा दिया जाएगा। इसी के साथ वीजा नियम आसान किए जाएंगे।
डे केयर कैंसर केंद्र खोले जाएंगे वित्त मंत्री ने कहा कि कैंसर को मात देने के लिए डे केयर कैंसर केंद्र खोले जाएंगे।
मेडिकल टूरिज्म के लिए आसान वीजा वित्त मंत्री ने कहा कि मेडिकल टूरिज्म के लिए आसान वीजा दिया जाएगा। इसी के साथ वीजा नियम आसान किए जाएंगे।
नए इनकम टैक्स बिल का एलान वित्त मंत्री ने नए इनकम टैक्स बिल का एलान किया है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले हफ्ते बिल लाया जाएगा। टैक्स पेयर्स की सुविधा के लिए इसे लाया जा रहा है।
अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल आएगा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल आएगा।
सभी जिला अस्पतालों में कैंसर सेंटर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सभी जिला अस्पतालों में कैंसर सेंटर खोले जाएंगे।
लेदर क्षेत्र में 22 लाख लोगों को रोजगार फुटवियर और लेदर के क्षेत्रों के लिए फोकस प्रोडक्ट स्कीम शुरू की जाएगी। 22 लाख लोगों के लिए रोजगार, 4 लाख करोड़ रुपए का टर्नओवर और 1.1 लाख करोड़ रुपए का निर्यात सृजित होने की संभावना।
यूरिया संकट होगा खत्म असम के नामरूप में 12.7 लाख मीट्रिक टन की वार्षिक क्षमता वाले संयंत्र की स्थापना की जाएगी। पूर्वी क्षेत्र में बंद पड़े तीन यूरिया संयंत्रों को फिर से खोला गया है, यह यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर कदम है।
गरीबों के लिए बड़ा एलान, 1 लाख अधूरे घर पूरे किए जाएंगेः सीतारमण
वित्त मंत्री ने गरीबों के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना के तहत 1 लाख अधूरे घर पूरे किए जाएंगे।
पटना एयरपोर्ट का होगा विस्तार, देश के 88 एयरपोर्ट से छोटे शहरों को जोड़ा जाएगा
वित्त मंत्री ने एलान किया कि पटना एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। इसी के साथ देश के 88 एयरपोर्ट से छोटे शहरों को जोड़ा जाएगा।
युवाओं को मिलेगा सस्ता लोन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने युवाओं को सस्ता लोन देने की बात कही है। स्टार्ट अप के लिए बजट बढ़ाया जाएगा। माइक्रो उद्योग को 5 लाख तक का सस्ता कर्ज मिलेगा।
IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी
वित्त मंत्री ने कहा कि IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए सरकार कदम उठाएगी
बिहार पर सरकार का फोकस, IIT पटना को वित्त पोषित किया जाएगा
बिहार पर मोदी सरकार का फोकस है। वित्त मंत्री ने कहा कि देश के 5 आईआईटी की शिक्षा बेहतर की जाएगी और IIT पटना को वित्त पोषित किया जाएगा।
मछुआरों के लिए स्पेशल इकॉनोमिक जोन का एलान
निर्मला सीतारमण ने मछुआरों के लिए स्पेशल इकॉनोमिक जोन बनाने का एलान किया। उन्हें ज्यादा लोन देने का भी एलान किया।
उड़ान स्कीम का ऐलान
120 नई जगहों के लिए उड़ान स्कीम का ऐलान। उड़ान स्कीम से 4 करोड़ नए यात्री जोड़ने का लक्ष्य। बिहार में नए फील्ड एयरपोर्ट खुलेंगे। पहाड़ी इलाकों में छोटे एयरपोर्ट, हेलिपैड बनाए जाएंगे।
स्टूडेंट्स के लिए बजट पिटारे में क्या-क्या?
निर्मला सीतारमण ने बजट में छात्रों के लिए भी बड़े ऐलान किए। उन्होंने बताया कि IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। 3 AI सेंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा मेडिकल में 5 साल में 7500 सीटें बढ़ाई जाएंगी. AI शिक्षा के लिए 500 करोड़ का बजट।
जल जीवन मिशन पर बड़ा ऐलान
निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाने जा रही है। हर घर तक नल से जल पहुंचाने का सरकार का लक्ष्य है।
गिग वर्कर्स के लिए बड़े ऐलान
निर्मला सीतारमण ने बजट में गिग वर्कर्स के लिए बड़े ऐलान किए। 1 करोड़ गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा मिलेगी. इनका ई श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा।
वित्त मंत्री सीतारमण का पर्यटन को लेकर बड़ा ऐलान
लंबे समय से अटके 50 हजार मकान बनाए जाएंगे. 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा. 100 नए शहर उड़ान योजना से जुड़ेंगे. मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा
किसानों को सस्ता कर्ज मिलेगा
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि किसानों को सस्ता कर्ज मिलेगा। इसके लिए किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है।
किसानों के लिए लगेगी यूरिया फैक्ट्री
वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों को यूरिया की कमी ना हो इसके लिए यूरिया फैक्ट्री लगाई जाएगी।
कपास मिशन प्रोडक्शन का एलान
वित्त मंत्री ने कपास मिशन प्रोडक्शन का एलान किया है। इसमें किसानों को 5 साल का पैकेज दिया जाएगा।
बजट में सीतारमण के बड़े ऐलान
MSME के लिए लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ डेयरी और फिशरी के लिए 5 लाख तक का लोन असम के नामरूप में यूरिया प्लांट लगेगा स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड लेदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार भारत को खिलौना हब बनाएंगे खिलौनों के लिए राष्ट्रीय योजना का निर्माण
सीतारमण के बजट भाषण की बड़ी बातें
भारत के पारंपरिक सूती उद्योग को बढ़ावा कपास उत्पादन के लिए 5 साल सरकार का फोकस पीएम धन्य धान्य योजना लाएंगे. 100 जिलों को मिलेगा फायदा कपास के प्रोडक्शन और मार्केटिंग पर फोकस किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख हुई.
सीतारमण के बजट भाषण की बड़ी बातें
युवाओं को रोजगार देने की प्राथमिकता दलहन में आत्मनिर्भरता का मिशन बिहार में मखाना बोर्ड का गठन होगा मछुआरों के लिए स्पेशल इकोनॉमी टैक्स, ऊर्जा और शहरी विकास पर फोकस गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति पर फोकस
हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड ने ध्यान आकर्षित किया- सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ”हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 सालों के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। इस दौरान भारत की क्षमता और क्षमता में विश्वास बढ़ा है।
किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ी
वित्त मंत्री ने बजट में किसानों के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य योजना का ऐलान किया है। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर 5 लाख हुई है.
धन धान्य योजना का विस्तार होगाः वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ने आगे कहा कि प्राइम मिनिस्टर धन धान्य योजना का विस्तार होगा। इसमें क्रॉप डायवर्सिफिकेशन पर फोकस होगा। इससे कृषि उत्पादकता बढ़ेगी, जिसका लाभ 7.5 करोड़ किसानों को होगा।
एग्रीकल्चर हमारे लिए पहला इंजन है: निर्मला
वित्त मंत्री ने निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि एग्रीकलचर, SME और एक्सपोर्ट सहित हमारा फोकस ग्रोथ के 4 इंजन पर रहा है। एग्रीकल्चर हमारे लिए पहला इंजन है। इसके लिए मैं कुछ खास ऐलान करने जा रही हूं। प्राइम मिनिस्टर धन धान्य योजना का विस्तार होगा।
मखाना बोर्ड का गठन होगा
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार मखाना बोर्ड का गठन करेगी। इससे बिहार के किसानों का लाभ होगा।
अर्थव्यवस्था में बढ़ा महिलाओं का योगदान
सीतारमण ने कहा कि अर्थव्यवस्था में महिलाओं का योगदान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों में 70 फीसद महिलाएं हैं।
निर्मला बोलीं- कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर सरकार का जोर
निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार का जोर कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर है। इसके लिए हम अपनी क्षमता बढ़ाएंगे।
हमारे किसानों में हमारी आवश्यकताओं के अनुरूप और उससे अधिक उत्पादन करने की क्षमता
कराधान, विद्युत क्षेत्र, शहरी विकास, खनन, वित्तीय क्षेत्र और विनियामक क्षेत्र
इस बजट का लक्ष्य पहले 5 सालों में 6 क्षेत्रों में परिवर्तनकारी सुधार शुरू करना है
पीएम मोदी के नेतृत्व में इकनॉमी को गति देंगे
ये विकसित भारत का बजट है, हमारा लक्ष्य देश को विकसित बनाने का है।
अगले पांच साल विकास का मौका है, ग्रामीण महिला, युवाओं को अतिरिक्त सहायता
महिलाओं को आर्थित मजबूती देना हमारा लक्ष्य
भारत सबसे तेज बढ़ने वाली इकोनॉमी है।
तिलहन के क्षेत्र में सरकार का जोर, पीएम कृषि धन-धान्य योजना चलाएंगे।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू
आठवां बजट पेश कर रहीं है वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, बजट में शामिल प्रमुख मुद्दों के संसद में साझा करती वित्तमंत्री।
ये बजट आम आदमी के लिए- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कैबिनेट मीटिंग में कहा कि ये बजट आम आदमी के लिए है, गरीब, किसानों, महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं का बजट है
लोगों के हाथों में अधिक पैसा देने की जरूरतः चैंबर ऑफ कॉमर्स
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष हेमंत जैन ने कहा कि पिछले कुछ सालों में विकास दर में कमी आई है। हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि विकास दर बढ़े। यह लोगों के हाथों में अधिक पैसा देकर और व्यापार करने में आसानी बढ़ाकर ही संभव होगा।
आम आदमी, छोटे व्यापारियों को राहत दे सरकारः कांग्रेस
कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कर नीतियों और आम आदमी, छोटे व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं, जिसमें जीएसटी भी शामिल है उसपर कुछ राहत मिलेगी। मनरेगा पर अधिक आवंटन होगा।
बजट से निजी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद नहींः जयराम रमेश
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि हमें बजट से बहुत उम्मीदें नहीं हैं कि कुछ बड़ी घोषणाएं की जाएंगी और इससे निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि देखते हैं कि मध्यम वर्ग को कर में कुछ छूट मिलती है या नहीं।
मोदी कैबिनेट से बजट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट से बजट को मंजूरी मिल गई है। थोड़ी देर में निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी।
पीएम मोदी संसद पहुंचे, बजट पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक जारी
बजट पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में वित्त मंत्री बजट के बारे में बताएंगी।
विकसित भारत के संकल्प की दिशा में होगा बजटः गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यह बजट निरंतरता वाला होगा और देश के कल्याण के लिए, गरीबों के लिए होगा तथा विकसित भारत के संकल्प की दिशा में एक नया और मजबूत कदम होगा।
ये बजट सबको अच्छा लगेगाः रिजिजू
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश ने देखा है कि दुनिया के सामने कई मुद्दे होने के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और देश आगे बढ़ रहा है।
आज का बजट समाज के हर वर्ग के लिए होगाः राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि आज जो बजट पेश होगा वो समाज के हर वर्ग के लिए होगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने निर्मला सीतारमण को ‘दही चीनी’ खिलाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में एक बैठक के दौरान शुभ दही चीनी खिलाई।
हमें मोदी सरकार के बजट से बहुत कम उम्मीदेंः रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि हमें सरकार से बहुत कम उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि निर्मला सीतारमण लोगों के बीच रहें, लोगों की बात सुनें और सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी और लंबे समय से चल रही महंगाई है जिससे लोग परेशान हैं, उसे हल करे।
हर बजट की तरह, इस बार भी राजकोषीय अनुशासन पर फोकस होगाः संजय मेहता
आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स के उप महानिदेशक संजय मेहता ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में इस सरकार के हर बजट की तरह, पहली बात जिस पर चर्चा होगी वह है राजकोषीय अनुशासन। वित्त मंत्री ने हर बजट में हमेशा इस पर जोर दिया है। इस बजट का फोकस राजकोषीय अनुशासन पर होगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलीं निर्मला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में बजट पेश करेंगी।
दुलारी देवी की बनाई साड़ी पहनकर आईं निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज जो साड़ी पहनी हैं वो मधुबनी कला और पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी के कौशल को सम्मान देने के लिए है। दुलारी देवी 2021 की पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं। जब वित्त मंत्री मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच गतिविधि के लिए मधुबनी गईं, तो उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई और उन्होंने बिहार में मधुबनी कला पर चर्चा की।
बजट से कोई उम्मीद नहीं, केवल दिल्ली के लोगों को लुभाने की कोशिश होगीः संदीप दीक्षित
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि हमें बजट से कोई उम्मीद नहीं है। सरकार इसे 10-11 साल से पेश कर रहे हैं और कुछ भी ठोस नहीं किया है। हमें बस यह देखने की जरूरत है कि वे अपने दोस्तों, बड़े पूंजीपतियों को छूट देने के लिए कितने आयाम लेकर आए।
बजट 2025 की प्रतियां संसद में लाई गई
बजट 2025 की प्रतियां संसद में लाई गई हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना 8वां केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश करेंगी।
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। वह आज संसद में बजट पेश करेंगी।
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय पहुंचे
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय पहुंच गए हैं। निर्मला सीतारमण भी थोड़ी देर में मंत्रालय पहुंचेंगी। सड़कों, रेलवे और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में निरंतर निवेश बजटीय फोकस का प्रमुख केंद्र होने की उम्मीद है।
बजट में इन 6 फैसलों की सख्त जरूरत
10 लाख तक की सालाना आय टैक्स फ्री हो।
स्टैंडर्ड डिडक्शन 75 हजार रु. से बढ़कर 1 लाख हो।
किसान सम्मान निधि 6 हजार से 9-12 हजार रु. हो।
एफडी ब्याज की छूट 10 हजार से बढ़कर 50 हजार हो।
इंश्योरेंस स्वास्थ्य पर होने वाला पूरा खर्च टैक्स फ्री हो।
एनपीएस टैक्स छूट 50 हजार से बढ़कर 1 लाख रु. हो।
करदाताओं, व्यवसायों को बजट से खास उम्मीदें
बजट 2025 से करदाताओं, व्यवसायों और प्रमुख उद्योगों को उम्मीद है कि सरकार आर्थिक विकास और राजकोषीय विवेक के बीच संतुलन बनाने का काम करेगी।
मुंबई के एक निवासी ने कहा- ट्रेन सुविधाएं और भी बेहतर होनी चाहिए
मुंबई निवासी टीजी प्रधान ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि बजट में टेक्सपेयर्स को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रेन सुविधाएं और भी बेहतर होनी चाहिए। हम स्थानीय शहरों से यात्रा करते हैं, इसलिए ट्रेनों की आवृत्ति और भी बेहतर होनी चाहिए।
बजट में मध्य वर्ग के लिए विशेष प्रविधान के संकेत
मोदी ने शनिवार को पेश होने वाले बजट में मध्य वर्ग के लिए विशेष प्रविधान के संकेत दिए। संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने देश के हर गरीब व मध्य वर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहने की कामना की।
पीएम मोदी ने बीते दिन आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की
पीएम मोदी ने शुक्रवार को संसद में प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं, जिसमें बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, कृषि और नवाचार में भारत की उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित किया गया है।
निजी निवेश की रफ्तार तेज करने की जरूरत
सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए कई महत्वपूर्ण सेक्टरों में निजी निवेश की रफ्तार तेज करने की जरूरत है, क्योंकि यह साफ है कि सरकार अकेले सभी जरूरतें पूरी नहीं कर सकती।
आर्थिक सर्वेक्षण में 2025 में 2047 तक का रोडमैप
सदन में शुक्रवार को पेश आर्थिक सर्वेक्षण 2025 में 2047 तक भारत को किस तरह से विकसित देश बनाया जाए, इसका एक संपूर्ण रोडमैप दिया गया है।
लगातार आठवां वित्तीय बजट पेश करने वाली पहली वित्तमंत्री बनीं निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के रूप में संसद में लगातार आठवीं बार बजट प्रस्तुत करेंगी। बजट सत्र का शुक्रवार को संसद में शुरू हुआ और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया।



