Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति
कांग्रेसी सिर्फ बातें करना जानते है और झूठ का एटीएम है’ : अमित शाह

बालोतरा: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस को झूठ का एटीएम बताते हुए कहा कि बीजेपी विकास का एटीएम है. बालोतरा में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा,‘कांग्रेसी सिर्फ बातें करना जानते है और झूठ का एटीएम है. बीजेपी विकास का एटीएम है जहां समस्या बताओ और वह उसका समाधान कर देती है.’ उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों के बीच में रहने वाली पार्टी है.
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पहले राम मंदिर निर्माण पर अपना रुख स्पष्ट करे. उन्होंने कहा, ‘मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि बीजेपी चाहती है जहां श्री राम का जन्म हुआ था वहीं भव्य राम मंदिर जल्द से जल्द बनाना चाहिए.’ बीजेपी का स्पष्ट मत है कि राम मंदिर वहीं बनना चाहिए.




