Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

‘भाजपा में आ जाओ, केस खत्म कर दूंगा…’, कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर लगाया आरोप

'भाजपा में आ जाओ, केस खत्म कर दूंगा...', कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर लगाया आरोप

भोपाल: बैंक से धोखाधड़ी के मामले में विधायकी गंवा चुके दतिया से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में पत्रकारवार्ता की।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर केस वापस लेने के लिए प्रलोभन देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पेड न्यूज से जुड़े मामले में वे 2009 से अभी तक दबाव बनाते रहे। मई 2024 में एक केंद्रीय मंत्री के ओएसडी के माध्यम से संदेश भी भिजवाया। भाजपा में शामिल होने, निगम-मंडल का अध्यक्ष बनवाने और आर्थिक तौर पर हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कही।

प्रमाण पर चुप्पी और डॉ. मिश्रा की अनुपलब्धता

भारती ने आरोप के संदर्भ में कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए पर दावा किया कि समय आने पर सच्चाई सामने लाएंगे। आरोपों के संबंध में डॉ. मिश्रा से उनका पक्ष लेने के लिए मोबाइल पर संपर्क किया गया पर वे उपलब्ध नहीं हुए।

भाजपा ने आरोपों को बताया हास्यास्पद और तथ्यहीन

वहीं भाजपा ने भारती के आरोप को हास्यास्पद बताया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि जब न्यायालय में दलील नहीं टिकीं तो मीडिया के सामने भ्रम फैला रहे हैं। दोषसिद्ध होने के बाद प्रलोभन और राजनीतिक दबाव बनाने की बातें कह रहे हैं। भ्रम फैलाना और तथ्यहीन बातें करना कांग्रेस नेताओं की आदत हो गई है।

Related Articles

Back to top button