Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

देवास में प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी के दौरे पर हंगामा और मारपीट

देवास। प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी के दौरे के दौरान यहां हंगामा और मारपीट की घटना हो गई। बताया जाता है कि प्रदर्शन कर रहे श्रमिक नेताओं के साथ कांग्रेसियों ने मारपीट की । इसके बाद श्रमिक पुलिस थाने पहुंचे। वहीं मंत्री के स्वागत के दौरान एबी रोड पर लंबा जाम भी लग गया।
जानकारी के अनुसार जब प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी देवास पहुंचे तो पहले तो अभाविप के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के लिए रोक लिया। इसके बाद श्रमिकों ने उन्‍हें रोका। भंडारी फैक्ट्री को लेकर श्रमिकों का एक दल ज्ञापन देने के लिए सयाजी द्वार आया तो यहां हाथापाई हो गई। इस दौरान पुलिस की समझाइश भी नाकाम रही।
पुलिस को रविन्द्र चौधरी नामक राजोदा निवासी व्यक्ति को कांग्रेसियों से बचाकर ले जाना पड़ा।इस दौरान पीछे-पीछे कांग्रेसी भी दौड़ते नजर आए और हाथापाई करते रहे। सिटी कोतवाली ले जाकर पुलिस ने रविन्द्र चौधरी को लॉकअप में ही डाल दिया। रविन्द्र चौधरी खुद को प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी का साढू बता रहा है।
यह भी बताया कि जीतू पटवारी ने ही पुलिस को कहा कि चौधरी को छोड़ दो। विवाद के पीछे यह बात भी कही गई कि चौधरी ने मंत्री सज्जन वर्मा के बारे में कोई टिप्पणी कर दी थी जिससे वर्मा समर्थक नाराज़ हो गए और मारपीट हुई।

Related Articles

Back to top button